बेंगलुरू 13 फरवरी से शुरू हुआ एयरो इंडिया शो का समापन हो चुका है। इस दौरान , एयरो इंडिया शो में दुनिया भर के विदेशी विमान शामिल हुए। लेकिन, इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रही अमेरिका के F-35 फाइटर जेट।
गौरतलब है कि पहली बार अमेरिकी F-35 फाइटर भारत आए थे। और 27 साल में पहली बार अमेरिका ने इतनी बड़ी डेलीगेशन भारत भेजी थी।
इसको लेकर ये माना जा रहा है कि भारत को रिझाने के लिए अमेरिका की ये एक कोशिश है।
दरअसल 27 साल के इतिहास में भारत के एयरो इंडिया शो के लिए अमेरिका ने अपने सबसे ज्यादा डेलीगेट्स भेजे।
जबकि इस दौरान रूस के काफी कम डेलीगेट्स ही भारत आए। जबकि पहले ऐसा नहीं होता था, रूसी एक्सपोर्टर रोसोबोरोना एक्सपोर्ट एयरो शो में सेंटर स्टेज पर रहता था।
Follow us on social media for quick updates, new photos, videos, and more
Twitter: https://twitter.com/indiasentinels
Facebook: https://facebook.com/indiasentinels
Instagram: https://instagram.com/indiasentinels
YouTube: https://youtube.com/indiasentinels
