Indian Army Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है सेना दिवस

Team India Sentinels Sunday 15th of January 2023 08:54 PM


भारतीय थल सेना के लिए 15 जनवरी का दिन बेहद अहम है। 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है। आज सेना अपना 75वां सेना दिवस मनाएगी। भारतीय सेना के अनुसार इस बार, सेना दिवस परेड बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। यह वह दिन है जिस दिन फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा (तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल) ने भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ, जनरल फ्रांसिस बुचर से वर्ष 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था।

गौरतलब है के इस बार सेना दिवस का आयोजन पहली बार दिल्ली में न होकर बेंगलुरू में होगा। यह पहली बार होगा जब सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार इतिहास में पहली बार दिल्ली के बाहर राष्ट्रीय और सैन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब आर्मी डे परेड का आयोजन दिल्ली के बाहर हो रहा है। दरअसल आर्मी डे परेड का आयोजन अलग जगह करने का मुख्य मकसद लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा सैन्य भागीदारी और जागरूकता बढ़ाना है।भारतीय सेना के इतिहास कि बात करें तो, 1 अप्रैल, 1895 को ब्रिटिश शासन में भारतीय सेना का गठन किया गया था और इसे ब्रिटिश भारतीय सेना के नाम से जाना जाता था। साल 1947 में भारत को आज़ादी मिलने के बाद, 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना को अपना पहला भारतीय प्रमुख मिला था। 

15 जनवरी को हीं लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा ने भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ का पद संभाला। सेना में ब्रिटिश हुकूमत से सत्ता का हस्तांतरण भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है और इसे सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल आज के दिन यानी कि 15 जनवरी को देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को सम्मानित किया जाता है। इस दिन पूरे देश में भव्य समारोह होते हैं।   

आज सेना दिवस के मौके पर इंडिया सेंटिनेल्स भी उन तमाम सैनिकों को सलाम करता है जो देश की सेवा में लगे हुए हैं और सभी शहीदों को नमन है जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्राण त्याग दिए।


Follow us on social media for quick updates, new photos, videos, and more

Twitter: https://twitter.com/indiasentinels

Facebook: https://facebook.com/indiasentinels

Instagram: https://instagram.com/indiasentinels

YouTube: https://youtube.com/indiasentinels


© India Sentinels 2022-23


©2018-2023 www.indiasentinels.com.

About Us | Contact Us | Privacy | Cookies